{"_id":"127-87729","slug":"Sultanpur-87729-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम बनाते समय आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम बनाते समय आग से हड़कंप
Sultanpur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खरावां में मंगलवार को एमडीएम बनाते समय गैस पाइप में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद शिक्षक व बच्चे विद्यालय छोड़कर गांव की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एक ग्रामीण ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही स्कूल में रखे मल्टीपरपज ड्राई पाउडर की मदद से गैस पाइप में लगी आग पर काबू पा लिया।
प्राथमिक विद्यालय खरावां में मंगलवार सुबह रसोइया जानकी देवी और कलावती बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बना रही थीं। इसी बीच गैस सिलेंडर से चूल्हे तक को जोड़ने वाली रबर पाइप में अचानक आग लग गई। गैस पाइप से उठती लपटें देख विद्यालय में मौजूद शिक्षक, छात्र व रसोइया शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग निकले। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही आग पर काबू पाने का उपाय सोचने लगे।
इसी बीच मौके पर पहुंचे एक ग्रामीण ने स्कूल में रखे मल्टीपरपज ड्राई पाउडर का प्रयोग कर पाइप में लगी आग पर काबू पा लिया और गैस सिलेंडर को चूल्हे से अलग कर दिया। प्राधानाध्यापक देवचंद्र राम, शिक्षामित्र सुशील कुमार पांडेय, दोनों रसोइया और बच्चे आग बुझने के बाद विद्यालय परिसर में वापस आए। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड घंटों बाद मौके पर पहुंची। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।