{"_id":"127-87476","slug":"Sultanpur-87476-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड बेरोजगारों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड बेरोजगारों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sultanpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों में शारीरिक शिक्षक के रूप में स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड बेरोजगार मुखर हो गए हैं। बुधवार को तिकोनिया पार्क में धरना दिया। बीपीएड बेरोजगार संघर्ष समिति के तत्वावधान में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। बेरोजगारों ने पांच नवंबर तक शासन स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर छह नवंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी ने कहा कि हाईकोर्ट ने 21 मई 2014 को राज्य सरकार को प्राथमिक विद्यालयों में खेल शिक्षकों का रखने का आदेश जारी किया है। बावजूद इसके सपा सरकार अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार ने 2004 में ही शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया था। स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड बेरोजगारों ने 18 से 20 अगस्त तक लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हुई वार्ता में बताया गया कि विधानसभा के उपचुनाव की अधिसूचना समाप्त होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई। इस मौके पर मनोज सिंह, प्रीति यादव, ओम प्रकाश, संदीप कुमार, कृष्ण कुंवर, अजीत सिंह, अखिलेश, ऋषिकेश, पवन मौजूद रहे।