{"_id":"127-87434","slug":"Sultanpur-87434-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी को लौटाए कंपनी को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी को लौटाए कंपनी को लौटाए
Sultanpur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला गैस एजेंसी के लिए भेजे गए 300 घरेलू सिलेंडर संचालक व डीएसओ की रार से वापस हो गए। दो घंटे की प्रतीक्षा के बाद भी कतार लगाए उपभोक्ताओं को रिफिल नहीं मिल सकी। एजेंसी संचालक सील गोदाम खुलवाने पर अड़े रहे।
पेट्रो कंपनी की तरफ से मंगलवार को कमला गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के लिए एक ट्रक घरेलू सिलेंडर भेजा गया। सिलेंडर की खेप शाम करीब चार बजे कुड़वार कस्बे में पहुंची। कई दिन बाद सिलेंडर मिलने की आस लगाए बैठे उपभोक्ता चंद मिनट पर एजेंसी पर जमा हो गए। भीड़ उमड़ने की सूचना पर डीएसओ अजय सिंह भी रिफिल वितरण कराने पहुंचे। एजेंसी संचालक व डीएसओ के बीच सिलेंडर वितरण की वार्ता दो घंटे की मशक्कत के बाद असफल हो गई। घरेलू सिलेंडर लदा ट्रक संचालक व डीएसओ की रार से लौट गया। दो घंटे की प्रतीक्षा के बाद भी कतार लगाए उपभोक्ताओं को रिफिल नहीं मिल सकी। एजेंसी संचालक सील गोदाम खुलवाने पर अड़े रहे। एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को रिफिल देने की व्यवस्था की जा रही है।