फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पिटाई के शिकार हुए एक्सईएन का तबादला

पिटाई के शिकार हुए एक्सईएन का तबादला

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लाखों की अनियमितता के आरोपों से घिरे व पिटाई का शिकार हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता का शासन ने तबादला कर दिया। घटना के बाद उनके एक माह की छुट्टी पर चले जाने के बाद शासन ने दूसरे एक्सईएन को जिले में भेजा है। सोमवार को नए एक्सईएन के जॉइन करने की संभावना है। सड़क निर्माण कार्यों में लाखों की अनियमितता के आरोपों से घिरे व माफिया की पिटाई का शिकार हुए प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता जय सिंह का शासन ने स्थानांतरण कर दिया। टेंडर मैनेज के विवाद में पिछले माह हुई घटना के बाद अधिशासी अभियंता एक माह की छुट्टी पर चले गए थे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने शासन से अपने स्थानांतरण की माग की थी। घटना के साथ उन पर लग रहे गंभीर आरोपों को देखते हुए शासन ने उनका स्थानांतरण रायबरेली जनपद कर दिया।
विज्ञापन

उनके स्थान पर प्रमुख अभियंता लखनऊ कार्यालय में तैनात उमाशंकर वर्मा का प्रांतीय खंड के एक्सईएन के पद पर तबादला किया गया है। सोमवार को उनके जॉइन करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed