{"_id":"127-87147","slug":"Sultanpur-87147-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के विरोध पर टला पार्किंग ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के विरोध पर टला पार्किंग ठेका
Sultanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से की जा रही पार्किंग शुल्क वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस पर डीएम ने शुक्रवार व शनिवार को होने वाली टेंडर प्रक्रिया को टालते हुए संशोधित विज्ञापन के साथ ठेका कराने का आदेश दिया है। पार्किंग स्थल बताते हुए पालिका की ओर से अब 27 व 28 अक्तूबर को पार्किंग शुल्क वसूली की निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को कई व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। डीएम को शिकायती पत्र देकर पार्किंग शुल्क की वसूली पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा है कि शासनादेश व उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार जब तक पार्किंग स्थल व सुविधाएं नहीं दी जाती हैं तब तक वसूली नहीं की जा सकती है। साथ ही पालिका प्रशासन की ओर से निकाली गई निविदा में भी शासनादेश के उल्लंघन का आरोप लगाया गया। व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन