{"_id":"127-87145","slug":"Sultanpur-87145-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से लूटे एक लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन से लूटे एक लाख रुपये
Sultanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार रात तगादा कर लौट रहे बिस्किट के थोक व्यवसायी के सेल्समैन को डरा-धमकाकर लगभग एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया। शहर में पारले जी बिस्किट के थोक विक्रेता राजेंद्र एंड कंपनी के यहां अवधेश पांडेय पुत्र श्याम नारायण निवासी पूरे बेनी माधव थाना कुड़वार सेल्समैन है। बुधवार दोपहर अवधेश चार पहिया वाहन (यूपी44बी-9288) पर माल लादकर क्षेत्र में पहुंचाने गया था। सेल्समैन ने कुड़वार बाजार में कई दुकानों से तगादा वसूला और रात में वापस एजेंसी लौट रहा था। रास्ते में बांसी गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने चार पहिया वाहन को ओवरटेक कररोक लिया। अवधेश जब तक कुछ समझ पाता दो युवक बाइक से नीचे उतरे और वाहन से उसे खींचकर कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने अवधेश के हाथ से करीब एक लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन