{"_id":"127-86787","slug":"Sultanpur-86787-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बालक को रौंदा, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बालक को रौंदा, हाईवे जाम
Sultanpur
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेमरी दरगाह गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक बालक को गैस लदे ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सेमरी दरगाह (चांदपुर सैदोपट्टी) निवासी मोहम्मद सलीम का 10 वर्षीय पुत्र सिरताज उर्फ गुलफाम शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे खेत गया था। हाईवे से सटे खेत को पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने सिरताज को रौंद दिया। दुर्घटना में सिरताज की मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना पाते ही ग्रामीणों ने इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलित ग्रामीण ट्रक पकड़ने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की जानकारी पर एसडीएम जयसिंहपुर नलिनीकांत सिंह, सीओ जयसिंहपुर विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को ट्रक का पता लगाने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बाबत एसओ गोसाईगंज वीरेंद्र यादव ने कहा कि परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।