{"_id":"127-84461","slug":"Sultanpur-84461-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने तीन दोस्तों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने तीन दोस्तों को रौंदा
Sultanpur
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार तीन दोस्त सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेदूपारा गांव के पास हुई दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरवंश गांव निवासी जगराम (23) पुत्र भगवानदास निषाद बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही बिंदे (30) पुत्र भद्दर और राजेंद्र (28) पुत्र सहतू के साथ चांदा रिश्तेदारी जा रहा था। तीनों युवक बेदूपारा गांव के पास ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। तभी सामने आ रही जौनपुर डिपो की बस की चपेट में आ गए। मौके पर ही जगराम और बिंदे की मौत हो गई, जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी कोतवाल विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना के शिकार बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना में एक साथ तीन युवकों की मौत से शाहपुर हरबंश गांव में कोहराम मचा है।