{"_id":"127-84188","slug":"Sultanpur-84188-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग लेने वालों को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग लेने वालों को धमकी
Sultanpur
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सरकार के अति महत्वाकांक्षी कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के तहत केडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर में काउंसलिंग कर चुके पात्रों को धमकियां मिलने लगी हैं। अराजक तत्व प्रशिक्षणार्थियों को सेंटर छोड़ने की धमकियां दे रहे हैं। डरे- सहमे प्रशिक्षणार्थी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन कर डीएम से कार्रवाई की मांग की।
कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के तहत रोजगार पाने की लालसा में पात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में आवेदन किया था। इसके तहत केडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर गभड़िया में कुछ पात्रों ने काउंसलिंग कराई थी। प्रशिक्षणार्थियों का कहना है कि काउंसलिंग में उनके प्रपत्र सही पाए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान सेंटर पर कुछ बाहरी अराजक तत्व पहुंच रहे हैं और काउंसलिंग कराने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सेंटर छोड़ने की धमकियां दे रहे हैं। साथ ही कक्षा में बाधा पहुंचा रहे हैं। कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने पहले डीएम को फिर विकास भवन पहुंचकर सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान का खतरा बताया। छात्रों ने सुरक्षा की मांग की। इन प्रशिक्षणार्थियों में संतोष, विजय, प्रियंका, बिंदू, पूनम, मनीषा, याद कुमारी, राम प्रसाद, सदानंद शामिल थे।