{"_id":"127-83915","slug":"Sultanpur-83915-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन, बान और शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन, बान और शान से लहराया तिरंगा
Sultanpur
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। देश का 68 वां स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से लेकर शाम तक राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत गूंजते रहे। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई। खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे, जिनमें नन्हे-मुन्नों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सुबह आठ बजे तिरंगा फहराया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में उन्होंने शहीदों के मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होेंने महात्मा गांधी समेत सभी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कलेक्ट्रेट में पौधरोपण करते हुए आजादी के दिन सवा लाख पौधरोपण के संकल्प की शुरुआत की। इस मौके पर एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। दीवानी न्यायालय में जिला जज राकेश कुमार उपाध्याय, बार एसोसिएशन भवन पर बार अध्यक्ष राम शंकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने जिला पंचायत परिसर में, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकांत मिश्र और पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने ध्वजारोहण किया। एसपी ने सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए चयनित एसआई बृजेश कुमार सिंह, एलआईयू के आरक्षी विद्याधर त्रिपाठी व नागरिक पुलिस के राजीव चतुर्वेदी को चिह्न व पांच हजार की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने कार्यालय परिसर में व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस अनूप कुमार ने तिरंगा फहराने के बाद पौधरोपण किया। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल और बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय पर सहायक महाप्रबंधक एसके विस्वाल ने झंडारोहण किया। शहर स्थित सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों तथा प्रतिष्ठानों पर भी झंडारोहण हुआ। सुबह साढ़े सात बजे शहर में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। भारत मां के जयघोष के नारों के साथ प्रभात फेरी पूरे शहर में घूमी। शाम को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में शिक्षा महकमे की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जीजीआईसी व कमला विद्या मंदिर को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 18 शहीदों की पत्नियों को शॉल एवं पांच-पांच सौ रुपये नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों की पत्नियां बुलाई गई थीं। जिला कारागार में कैदियों एवं जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। जिले के शिक्षण संस्थानों में प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने झंडा फहराया। उप्र अपराध निरोधक समिति के सचिव अमर बहादुर सिंह की मौजूदगी में कारागार में कैदियों में फल वितरित किया गया। सुल्तानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आतंकवाद, महिला सुरक्षा व तंबाकू निषेध पर पंत स्टेडियम से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, बाईपास रोड स्थित मदरसा अल्फा इस्लामिया स्कूल में झंडारोहण मुख्य अतिथि सलाहुद्दीन ने किया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रबंधक रिजवान अहमद, शमशाद, अकमल सुल्तानपुरी, डॉ. तैसीन खान, निशात फातिमा मौजूद रहे।