फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लैपटॉप पाने का अंतिम अवसर

लैपटॉप पाने का अंतिम अवसर

Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूबे की अखिलेश सरकार की पूर्व की लैपटॉप वितरण योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों में छुटे हुओं को एक और मौका मिला है। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों को हर हाल में पांच अगस्त तक संबंधित तहसील से लैपटॉप प्राप्त करने का आदेश जारी किया है। पांच अगस्त के बाद जिनके नाम से लैपटॉप आया है उन्हें लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके बाद उसी सत्र (2012) के ऐसे विद्यार्थियों को लैपटॉप दे दिए जाएंगे जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सके थे। अभी भी जिले में 930 लैपटॉप वितरित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक 2012 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप का तोहफा दिया गया था। शासनादेश जारी होते ही जिले के 62 सरकारी व प्राइवेट संस्थानों से लैपटॉप के लिए 40,025 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। कई समारोह आयोजित कर लैपटॉप का वितरण किया गया। इसके बाद महाविद्यालयवार वितरण कराया गया। बावजूद इसके जिले के सभी महाविद्यालयाें को मिलाकर 39,095 विद्यार्थियों को ही लैपटॉप का वितरण हो सका है। बचे हुए 930 अभ्यर्थियों के लैपटॉप प्रशासन ने सुरक्षित रखवाए हैं। जिन अभ्यर्थियों के नाम से लैपटॉप आए हैं उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद बचे हुए लैपटॉप को उसी सत्र (2012) के आवेदन से छूटे हुए अभ्यर्थियों में समायोजित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed