{"_id":"127-82419","slug":"Sultanpur-82419-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरी डाल, घंटे भर आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरी डाल, घंटे भर आपूर्ति बाधित
Sultanpur
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पयागीपुर से निकलने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन पर शुक्रवार की सुबह पेड़ की डाल गिरने से करीब दो घंटे लाइन बंद रही। आपूर्ति शुरू होने के एक घंटे पहले ही डाल गिरने की वजह से सप्लाई पर एक घंटे का ही असर पड़ा। इसकी वजह से डाकखाना उपकेंद्र कुछ प्रभावित रहा। गुरुवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार की सुबह पयागीपुर से डाकखाना निकलने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पयागीपुर के पास पेड़ की डाल गिर गई। सूचना मिलते ही वितरण खंड के इंजीनियर एवं कर्मी पहुंच गए। विद्युत कर्मियों ने मजदूरों के सहयोग से पेड़ की डाल हटवाकर तार को ठीक करवाया। इस बीच डाकखाना उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे बाधित रही।
विज्ञापन