फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अगवा कर अधेड़ की पीट पीट कर हत्या

अगवा कर अधेड़ की पीट पीट कर हत्या

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ को कुछ लोगों ने अगवा कर लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित के परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रौढ़ को बंधन मुक्त कराकर गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया है। वारदात के पीछे भूमि विवाद का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी लल्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे गंगा मिश्र पुरवा (चंदौर) निवासी कमला प्रसाद मिश्र (55) गुरुवार की शाम अपने खेत पर गए थे। देर शाम वे साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में चंदौर गांव के ही लल्लू सिंह समेत चार लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लल्लू सिंह बाइक पर बैठाकर कमला प्रसाद को लेकर चंदौर बाजार पहुंचा और उसकी पिटाई की। इतने पर भी मन न भरा तो हमलावर उन्हें लेकर अपने घर पहुंच गए और बंधक बनाकर लोहे के रॉड व लाठी से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच कमला प्रसाद के परिवारीजनों ने सूचना एसओ कूरेभार को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लल्लू सिंह के घर पर छापा मारकर कमला प्रसाद को छुड़ा लिया। कमला को पुलिस ने कूरेभार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ कूरेभार ने बताया कि मृतक के बेटे रमेश मिश्र की तहरीर पर राजपूत सिंह, लल्लू सिंह, बब्लू सिंह , अमन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed