फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रियंका का इमोशनल स्ट्रोक

प्रियंका का इमोशनल स्ट्रोक

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने चुनाव से ठीक पहले अमेठी में बड़ी रैली कर भले ही कांग्रेसियों की नींद उड़ा दी हो लेकिन प्रियंका वाड्रा को बड़े इमोशनल स्ट्रोक का मौका भी दे दिया। रैली में नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी पर बतौर कांग्रेस महासचिव आंध्रप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अंजैया को अपमानित करने का आरोप लगाकर प्रियंका वाड्रा को हमलावर बना दिया।
विज्ञापन

प्रियंका वाड्रा ने इसे पिता की शहादत का अपमान और नीच राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अमेठी की जनता से ऐसे लोगों को सबक सिखाने को कहा है। इस घटना ने 1999 के रायबरेली के चुनाव की याद ताजा कर दी है जब प्रियंका वाड्रा ने तकरीबन चुनाव जीत रहे भाजपा प्रत्याशी अरुण नेहरू पर अपने पिता राजीव गांधी की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए बाजी पलट दी थी।
विज्ञापन

बीते साढ़े तीन दशक की अमेठी की राजनीति में कांग्रेस ने भले कई उतार-चढ़ाव देखे हों लेकिन एक बात तय है कि यहां की जनता में राजीव गांधी को लेकर आज भी बेहद सम्मान है। शायद यही वजह है कि सोमवार को गौरीगंज के दुलापुर खुर्द में आयोजित रैली में नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी पर हमला बोलकर प्रियंका वाड्रा को इमोशनल स्ट्रोक का मौका दे दिया। नरेंद्र मोदी ने गुस्से की राजनीति पर तंज कसते हुए राजीव गांधी की ओर से आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अंजैया को अपमानित करने की बात कही तो दिल्ली जा चुकीं प्रियंका वाड्रा ने उन्हें घेर लिया। प्रियंका ने इसे अपने पिता की शहादत का अपमान और नीच राजनीति का आरोप लगाते हुए अमेठी की जनता से ऐसे लोगों को सबक सिखाने का आग्रह किया। ठीक ऐसा ही वाकया 1999 के चुनाव में रायबरेली में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन सतीश शर्मा के मुकाबले भाजपा के अरुण नेहरू तकरीबन चुनाव जीत रहे थे। चुनाव से ठीक पहले कैप्टन सतीश शर्मा के प्रचार में पहुंचीं प्रियंका वाड्रा ने रायबरेली के लोगों से सवाल किया कि आपने मेरे पिता राजीव गांधी की पीठ में छुरा घोंपने वाले को रायबरेली में घुसने कैसे दिया। प्रियंका वाड्रा के इस हमले ने अरुण नेहरू का बना-बनाया खेल बिगाड़ दिया। अरुण नेहरू चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed