{"_id":"127-77768","slug":"Sultanpur-77768-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़े घराती-बराती, दूल्हा समेत चार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़े घराती-बराती, दूल्हा समेत चार चोटिल
Sultanpur
Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। द्वारपूजा के दौरान बज रहे डीजे की धुन पर नाचने को लेकर घराती और बारातियों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चले जिससें दूल्हे समेत चार लोग चोटिल हो गए। हालात बिगड़ने पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा किया। मारपीट से नाराज वर पक्ष बिना शादी किए ही लौट गया।
कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावां गांव से शनिवार की रात पूरे कालीचरण गांव में बारात गई थी। वधू पक्ष ने बारातियों की खातिरदारी की और द्वारपूजा की रस्म के लिए तैयारी में जुट गए। रात करीब नौ बजे जब बारात द्वारपूजा के लिए पहुंची तभी डीजे पर गाना बजने लगा। गाने पर घराती के साथ ही बाराती भी नाचने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को आपत्ति हुई और गाने को बंद करने के लिए कहा गया लेकिन डीजे बंद नहीं हुआ। इसी बात को लेकर घराती और बाराती पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से की गई पत्थरबाजी में दूल्हा समेत चार लोग चोटिल हो गए। हालात बिगड़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया।