फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तीन घंटे लेट रवाना हुई लखनऊ पैसेंजर

तीन घंटे लेट रवाना हुई लखनऊ पैसेंजर

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाॅशिंग लाइन में अधिक समय लगने से लखनऊ पैसेंजर रविवार को तीन घंटे विलंब से रवाना की गई। पेयजल समेत अन्य असुविधाएं होने से यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। सद्भावना एक्सप्रेस भी आधे घंटे विलंब से दिल्ली के लिए चलाई गई।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी व इलाहाबाद-फैजाबाद रेलखंड पर इन दिनों यात्री गाड़ियों का दबाव अधिक होने से अन्य दैनिक गाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं। रविवार को लखनऊ पैसेंजर को काफी विलंब से वाॅशिंग एवं फिटनेस लाइन में भेजा गया। अधिक समय लगने से सुबह 6.45 बजे जाने वाली सवारी गाड़ी करीब 10 बजे रवाना की गई। रेल प्रशासन के मुताबिक कई यात्रियों ने लंबे इंतजार के बाद टिकट वापस कर दिए। उधर, सुल्तानपुर से दिल्ली को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। फिटनेस में अधिक समय लगने से ट्रेन को आधे घंटे विलंब से शाम चार बजे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed