Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   युवक का कत्ल कर पुआल में छिपाया शव

युवक का कत्ल कर पुआल में छिपाया शव

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज से पांच सौ मीटर दूर सीवान में शनिवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया। शव को पुआल के ढेर में छिपाया गया था। पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान बरामद हुए हैं। एसपी ने क्राइम ब्रांच को मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब बलीपुर खुर्दवा की कुछ महिलाएं खेतों में रखा पुआल लाने आईजीपीजी कॉलेज के पीछे की ओर गई थीं। उन्हें पुआल के ढेर से एक पैर बाहर निकला दिखाई दिया। महिलाओं ने गांव के चौकीदार अमरनाथ को बताया। अमरनाथ की सूचना पर सीओ नवीन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रतन सिंह दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने शव को बाहर निकाला तो उसके पेट के ऊपर का हिस्सा क्षत-विक्षत था। पुलिस को अंग्रेजी शराब की एक और देसी की छह खाली बोतलें, पानी की चार बोतलें, दो गिलास, एक जोड़ी हवाई चप्पल, लाल रंग की एक शॉल, साड़ी का छोटा टुकड़ा, समोसे की चटनी और सलाद के टुकड़े भी मिले। मृतक के शरीर पर काली जींस, टीशर्ट और एक स्वेटर भी मिला। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed