फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बुजुर्ग को लॉकअप में डाला, थाने के सामने मिली लाश

बुजुर्ग को लॉकअप में डाला, थाने के सामने मिली लाश

Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुपहिया वाहन छुड़वाने थाने पहुंचे विजय पाल पांडेय (60) को पुलिस ने लॉकअप में डाल दिया। बुधवार सुबह उसकी लाश थाने के सामने चाय की दुकान पर मिली। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। दरोगा ने उन्हें छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। वहीं, पुलिस का दावा है कि छिनैती के मामले में आरोपी की तलाश के लिए मृतक के घर दबिश दी गई थी लेकिन आरोपी के पिता को थाने नहीं ले गई थी। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में प्रभारी डीएम/मुख्य राजस्व अधिकारी वीके दोहरे ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में मौत जांच का विषय है। यदि मृतक के परिवारीजन इसकी मांग करते हैं तो जांच कराई जाएगी। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर गांव निवासी विजय पाल पांडेय (60) के पुत्र अमरजीत की बाइक (एमएच-05-6353) मंगलवार को सुदनापुर का कुलदीप तिवारी मांगकर ले गया था। आरोप है कि बाइक को लंभुआ थाने की पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed