फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास फायरिंग पर भागे बदमाश

पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास फायरिंग पर भागे बदमाश

Fri, 06 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Fri, 06 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अलीपुर बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात लूटपाट का प्रयास किया गया। लूट करने पहुंचे बाइक सवार बदमाशों को पेट्रोल पंप संचालक की हिम्मत के सामने बैरंग लौटना पड़ा। संचालक ने अपनी बंदूक से कई राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। पेट्रोल पंप पर बुधवार रात करीब आठ बजे दो बाइक पर सवार पांच युवक पहुंचे थे। युवकों ने दोनों बाइक में पांच सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। सेल्समैन ने जब रुपये की मांग की तो एक युवक ने सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इस बीच सेल्समैन से बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप मालिक के बारे में पूछा। सेल्समैन ने पंप पर मालिक के उपस्थिति न होने की बात कही। इस बीच किसी तरह से सेल्समैन खुद को छुड़ाकर भागा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पंप के केबिन में मौजूद संचालक ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग पर पांचों युवक भाग निकले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed