फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सीओ के बजाए पीड़िता पर दबाव बना रही पुलिस

सीओ के बजाए पीड़िता पर दबाव बना रही पुलिस

Fri, 06 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Fri, 06 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सीओ के बजाए पीड़िता पर दबाव बना रही पुलिस
विज्ञापन

d अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। केस दर्ज होने के चार दिन बाद भी सीओ को गिरफ्तार न करने वाली पुलिस अब पीड़िता पर ही दबाव बना रही है। हालत ये है कि अब तक पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता का 164 का बयान तक नहीं दर्ज कराया है। उल्टे पूछताछ का सारा दबाव पीड़िता और उसके पिता पर है। पीड़ित परिवार को बार-बार जिला मुख्यालय बुलाकर परेशान किया जा रहा है। जांच के नाम पर पुलिस गुरुवार को किशोरी को लेकर लखनऊ चली गई।

शादी व नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में सीओ को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस पीड़िता व उसके परिवार को हतोत्साहित करने में जुटी है। आमतौर पर दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में केस दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निकल पड़ने वाली पुलिस जांच पड़ताल के बहाने मामले को लटकाने में लगी है। हालत यह है कि केस दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान नहीं कराया। बुधवार को कहा गया था कि गुरुवार को पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए पीड़िता व उसके परिवार को घर से जिला मुख्यालय बुलवाया भी गया। पीड़िता व उसका परिवार दोपहर 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचा तो उन्हें मजिस्ट्रेट के पास ले जाने के बजाए जांच पड़ताल आगे बढ़ाने के नाम पर अचानक महिला पुलिस के साथ लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed