{"_id":"127-68718","slug":"Sultanpur-68718-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ फुट ओवरब्रिज का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ फुट ओवरब्रिज का कार्य
Sultanpur
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म एक व दो से शनिवार को चार घंटे तक रेलगाड़ियों का संचालन बंद रहेगा। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग की मांग पर लखनऊ मंडल ने चार घंटे का ब्लॉक स्वीकृत कर दिया है। सुल्तानपुर जंक्शन पर दो वर्ष पूर्व फुट ओवर ब्रिज निर्माण स्वीकृत हुआ था। बजट मंजूरी के साथ इंजीनियरिंग विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। प्लेटफार्म एक व दो पर ढांचा तो खड़ा कर दिया गया लेकिन ब्लॉक नहीं मिलने से पुल निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। बीते छह माह से इंजीनियरिंग विभाग लखनऊ मंडल से चार घंटे के ब्लॉक की मांग कर रहा डीआरएम ने शनिवार की दोपहर 11 से तीन बजे के बीच ब्लॉक देने का आदेश जारी कर दिया है। प्रभारी सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी ने बताया कि फुट ओवरब्रिज पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन