{"_id":"127-68139","slug":"Sultanpur-68139-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जा गिरने से मजदूर की मौत
Sultanpur
Updated Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से शनिवार को राजमिस्त्री और मजदूर मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मजूदर की मौत हो गई। राजमिस्त्री को चोटिल हुआ है।
यह हादसा मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के चौहानपुर गांव में हुआ। गांव निवासी मदन मोहन श्रीवास्तव का मकान बन रहा है। शनिवार को जगराम (37) पुत्र चौथीराम निवासी सुमेर का पुरवा व मोतिगरपुर निवासी राजमिस्त्री दल सिंगार मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। उसी दौरान निर्माणाधीन छज्जा ढह गया। इस हादसे में छज्जे पर खड़े मजदूर और राजमिस्त्री मलबे के साथ ही जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने छज्जे के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। राजमिस्त्री को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन मजदूर गंभीर रूप से घायल था। ग्रामीणों की सूचना पर जगराम की पत्नी हारमती चौहानपुर पहुंची। वह घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सकों ने जगराम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जगराम की मौत हो गई।