{"_id":"127-66071","slug":"Sultanpur-66071-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत
Sultanpur
Updated Tue, 03 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। स्थानीय थाने के गूजरटोला गांव में सोमवार सुबह पड़ोसी की दीवार ढह जाने से घर के अंदर सो रही महिला अपने दो बच्चों समेत उसके मलबे में दब गई। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक मलबा हटाया, मासूम भाई-बहन की मौत हो चुकी थी। घायल महिला को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूमों के शव का पंचनामा कर घर वालों को सौंप दिया। राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया है।
गांव निवासी लालबाबू ट्रक चालक होने के कारण अमूमन बाहर रहता है, जबकि उसका परिवार गांव में ही रहता है। रविवार रात लालबाबू की पत्नी कमरुल (32), पुत्री खुशी (04) और समीर (01) भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे लालबाबू के पड़ोसी अब्दुल रऊफ के घर की कच्ची दीवार अचानक उसके मकान पर गिर पड़ी। कमरुल, खुशी और समीर मलबे में दब गए। घटना के बाद लोगों की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना जिला व पुलिस प्रशासन को देते हुए मलबा हटाना शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद जब तक मलबा हटाया गया दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कमरुल को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मासूमों के शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि तहसीलदार रामकुमार और कानूनगो को मौके पर भेजा गया था।
तहसीलदार की रिपोर्ट मिल गई है। घटना में मृत मासूमों के परिवारीजनों को बुधवार को 1.5 लाख के दो चेक और घर क्षतिग्रस्त होने की एवज में 32 सौ रुपये का चेक दे दिया जाएगा। मासूमों की मौत से गूजर टोला में सन्नाटा पसरा है।