{"_id":"127-47207","slug":"Sultanpur-47207-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव-पार्वती की प्रतिमा चोरी, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव-पार्वती की प्रतिमा चोरी, प्रदर्शन
Sultanpur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राचीन शिव मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने तांबे की बनी शिव पार्वती की प्रतिमा, कलश और सैकड़ों घंटे-घंटियों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मंदिर के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मंदिर में नए कलश की स्थापना कराकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन समिति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बहबल टोला पश्चिम में सैकड़ों वर्ष पुराना शिव मंदिर है। बुधवार रात चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने शिव-पार्वती प्रतिमा, कलश और सैकड़ों घंटे-घंटियां चुरा लीं। गुरुवार सुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। कुछ ही देर में मंदिर में चोरी की खबर पूरे कस्बे में फैल गई। सैकड़ों लोग मंदिर के पास एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना का खुलासा करके मूर्तियां बरामद करने व चोरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सीओ कादीपुर त्रिपुरारी दिवाकर, एसओ दोस्तपुर केके गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने मंदिर में तत्काल नए कलश की स्थापना कराई, तब जाकर मामला शांत हुआ। सीओ कादीपुर ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसओ को निर्देशित किया गया है।