{"_id":"127-46640","slug":"Sultanpur-46640-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों पर छापा, छह पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों पर छापा, छह पर केस
Sultanpur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक ने शहर की कई मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने कई दुकानोें से नमूने लिए। छापेमारी में कई दुकानों मिठाइयों को नष्ट कराया। वहीं बाट-माप विभाग ने घटतौली पर छह पर केस दर्ज कराया। छापेमारी से शहर के मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल संजय तिवारी, संजय सिंह ने दुकानों पर मौजूद दूध की भी जांच की। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी। उधर, बाट माप विभाग भी ग्राहकों को घटतौली से बचाने के लिए सोमवार को कई दुकानों पर छापेमारी की। सोमवार सुबह निरीक्षक निर्मल कुमार वाजपेयी ने अमेठी में एक, मुंशीगंज में चार तथा मुसाफिरखाना में एक मिठाई विक्रेता के खिलाफ घटतौली का मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन