{"_id":"5831d4474f1c1bb304b39941","slug":"99-percent-atm-not-loaded-with-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की कतार में गुजरा छुट्टी का रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम की कतार में गुजरा छुट्टी का रविवार
Amarujala Bureau
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500-1000 की नोटबंदी के बाद शुरू हुई जनता की दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को कैश के अभाव में जिले में एसबीआई को छोड़कर अन्य सभी बैंकों के एटीएम ठप रहे। जिले के 116 एटीएम में 99 का शटर ही नहीं उठा। रुपये के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
शनिवार को बैंक शाखाओं में सीमित लेन-देन हुआ था। करेंसी चेस्ट न मिलने के चलते बैंक शाखाओं पर धन निकासी कम ही हुई थी। रविवार को बैक में अवकाश था। बैंक बंद होने से लोगों की सारी उम्मीद एटीएम पर टिकी थी लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित एटीएम पर कैश लोड नहीं कराया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर सभी एटीएम पर लोगों को निराश होना पड़ा। शहर के गोलाघाट स्थित एक्सिस, आईसीआईसीआई के एटीएम के शटर सुबह से ही बंद रहे।
विज्ञापन
रोडवेज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, विजया बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, एक्सिस बैंक के एटीएम के शटर दिन भर नहीं उठ सके। वहीं रेलवे स्टेशन पर स्थित आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक के एटीएम कैशलेस रहे। यही हाल शहर के डाकखाना, बाधमंडी, शाहगंज चौराहा, राहुल तिराहा, दरियापुर, पंचरास्ता, गभड़िया, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य स्थानों पर स्थित एटीएम का रहा।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के मुताबिक जिले में स्थापित 116 में करीब 99 एटीएम पर कैश ही नहीं लोड कराया जा सका। जिले के अग्रणी बैंक ऑफ बड़ौदा के सभी एटीएम कैशविहीन रहे। शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई की दो एटीएम पर ही लोगों को कैश मिल सका। रेलवे स्टेशन व पुलिस लाइंस स्थित एसबीआई की एटीएम पर भी कैश मिला। एसबीआई के एटीएम पर 100 और 2000 रुपये के नोट ग्राहकों ने निकाले। लंबी कतार की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।