फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   99 new case in sultanpur

सुल्तानपुर में 99 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 11 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
99 new case in sultanpur
सुल्तानपुर। विकास भवन व डाकघर के कर्मचारियों समेत जिले में 99 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें लैब जांच में 26 व एंटीजन टेस्ट में 73 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में शहर के भी कई लोग शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में 99 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती की अनुमति पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब से कराई गई 356 सैंपलों की जांच में 26 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

पयागीपुर के एक घर के एक प्रौढ़ व दो युवक संक्रमित मिले हैं। विकास भवन में कार्यरत तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के प्रधान डाकघर में एक कार्यरत एक कर्मचारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। शहर के बाधमंडी निवासी एक महिला व दो युवक, विक्रमनगर निवासी एक छह वर्षीय बालिका, चौक का एक किशोर व एक युवक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सिरवारा रोड निवासी एक महिला, पंचरास्ता कृष्णानगर निवासी एक महिला, बस स्टेशन निवासी एक महिला, बालीपुर गोलाघाट एक युवक व निरालानगर निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया है।

गोलाघाट स्थित एक हॉस्पिटल में कार्यरत चांदा के कोथराकलां निवासी एक अधेड़, दूबेपुर के दादूपुर निवासी एक युवक, दूबेपुर के गौहानी बहरौली निवासी एक महिला, दोस्तपुर कस्बा निवासी तीन युवक व अमेठी के मुसाफिरखाना पूरे रग्घू निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में विभिन्न जगहों पर कराए गए एंटीजन टेस्ट में 73 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती 10 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed