{"_id":"5970e1d84f1c1b7b6f8b460f","slug":"91500570072-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से खराब एआरटीओ कार्यालय का सर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से खराब एआरटीओ कार्यालय का सर्वर
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर का सर्वर ठप
क्रासर
दस दिन से नहीं बन पा रहे लर्निग व स्थाई लाइसेंस
प्रति दिन विभाग को हो रही तीन लाख रुपये की क्षति
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिला मुख्यालय स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय इन दिनों सर्वर की समस्या से जूझ रहा है। 10 दिन पूर्व फेल हुए सर्वर की शिकायत के बावजूद जिम्मेदार महकमे की ओर से इसे सही नहीं कराने से विभाग को प्रतिदिन करीब तीन लाख रुपये की आर्थिक क्षति हो रही है। लर्निंग व स्थाई लाइसेंस नहीं बनने से लोग प्रतिदिन विभाग की परिक्रमा करने को मजबूर हैं।
गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का एनआईसी से जुड़ा सर्वर बीते दस दिनों से खराब पड़ा है। सर्वर खराब होने के बाद अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ अपने स्तर से प्रयास शुरू किया। बावजूद इसके बृहस्पतिवार तक सर्वर सही नहीं हो पाया। सर्वर दुरुस्त नहीं होने से जहां विभाग को प्रतिदिन करीब तीन लाख रुपये की आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है, वहीं लर्निंग व स्थाई लाइसेंस के आवेदकों को प्रतिदिन विभाग की परिक्रमा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन भावेश गुप्ता ने सर्वर खराब होने की पुष्टि की। बताया कि विभागीय इंजीनियर खराबी दूर करने में लगे हैं। एक-दो दिन में सर्वर सही होने की उम्मीद है। सर्वर सही होने के बाद ही लोगों के रुके हुए काम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन