फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे ब्लॉक प्रमुख

मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे ब्लॉक प्रमुख

Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे ब्लॉक प्रमुख
मांगों के समर्थन में सड़क
विज्ञापन

पर उतरे ब्लॉक प्रमुख
क्रासर
डीएम व सीडीओ को दिया चार सूत्री ज्ञापन
सभी मांगें जल्द पूरी करवाने की मांग
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने तथा मनरेगा योजना के तहत कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए सोमवार को ब्लॉक प्रमुख सड़क पर उतर आए। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम व सीडीओ से मुलाकात कर चार सूत्री ज्ञापन देकर मांगें पूरी करवाने की मांग की।

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में क्षेत्र पंचायतों से कराए जाने वाले विकास कार्यों को स्वीकृत कराने व क्षेत्र पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सोमवार को जिले में सभी ब्लॉक प्रमुख सड़क पर उतर आए। ब्लॉक प्रमुखों व उनके प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम योगेश कुमार व विकास भवन जाकर सीडीओ अपूर्वा दुबे को चार सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत के तहत विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने, शासन से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को देने, मुख्य व संपर्क मार्ग को झाड़ी से मुक्त करवाने के लिए ग्राम पंचायतों को अधिकार व निर्देशित करने के साथ ही क्षेत्र पंचायत का सर्वांगीण विकास करवाने की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंह, उमेश सिंह, डीके श्रीवास्तव, चौधरी नफीस अहमद, सिराज अहमद व दिनेश कुमार सिंह सभी ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed