{"_id":"595e755b4f1c1b1b078b4634","slug":"91499362651-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शू हाउस में लगी आग से छह लाख की संपति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शू हाउस में लगी आग से छह लाख की संपति राख
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में लगी आग से
छह लाख की संपत्ति राख
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-27
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र की बाजार बारामासी में बुधवार रात जूते की दुकान में लगी आग से करीब छह लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को काबू किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रणवीरनगर निवासी अशोक कुमार सरोज बारामासी बाजार में शू हाउस व रेडीमेड क्लाथ हाउस के नाम से दुकान करते हैं। बारिश के चलते अशोक बुधवार देर शाम दुकान जल्द बंद घर चले गए। रात करीब 11 बजे उनकी दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोसी ने दुकानदार अशोक व फायर कर्मियों को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों की मदद से आग को काबू किया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित अशोक की माने तो किसी ने रंजिश में दुकान में आग लगाई है। बताया कि दुकान के अंदर गल्ले में रखी 25 हजार की नकदी, लैपटॉप, कूलर सहित करीब छह लाख का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक राम औतार को मामले की तहरीर दी है।