फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मौसम

मौसम

Wed, 05 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मौसम
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

क्रासर
बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ
जगह-जगह जलभराव से खड़ी हुई समस्या
फोटो संख्या-33,14,15,16,17,18,19,20,30,31
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को दोपहर बाद से शाम तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसानों ने मौसम अनुकूल पाकर धान की रोपाई में तेजी ला दी है। बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय से धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शाम तक बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बीच-बीच में बारिश तेज होने से आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर बाद विद्यालयों में छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने मौसम अनुकूल पाकर धान की रोपाई में तेजी ला दी है। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कुड़वार नाका निर्माणाधीन फ्लाईओवर, रोडवेज, गोलाघाट, विवेकनगर, दरियापुर, नयानगर, शास्त्रीनगर समेत अन्य स्थानों पर सड़क पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़क पर जलभराव से लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। बारिश से तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल रहने और बारिश का अनुमान है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27.5 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed