फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   90 feet high pandal built in one and a half month

Sultanpur News: डेढ़ महीने में बनाया 90 फीट ऊंचा पंडाल

Fri, 27 Oct 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
90 feet high pandal built in one and a half month
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव देखने के लिए शहर से सटे जिले के लोग भी आ रहे हैं। दर्शकों को दुर्गामाता की प्रतिमाएं और शहर की सजावट खूब भा रही है। प्रतिमाओं की सजावट और पंडाल निर्माण के लिए अन्य राज्यों से कारीगर बुलाए गए थे। सड़क के किनारे लगीं लड़ियों और झालरों से शहर की खूबसूरती को चार चांद लग गया है।
विज्ञापन



शहर की गल्ला मंडी स्थित अन्नपूर्णा माता पूजा समिति के युवा अध्यक्ष प्राशु जायसवाल ने बताया कि समिति की स्थापना 1973 में हुई थी। बिहार के गया जिले के मीनाक्षी मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है। पंडाल की ऊंचाई करीब 90 फीट है। इसके निर्माण के लिए कोलकाता और झारखंड के कारीगरों को बुलाया था। कारीगरों ने डेढ़ महीने में शहर का सबसे ऊंचा पंडाल बनाया है।
विज्ञापन


मूर्तिकार आरके पाल ने बताया कि बांस, पुआल, सुतली और मिट्टी के इस्तेमाल से प्रतिमाओं को बनाया है। आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए लाइट लगाई गई है। पंडाल के आधार को बनाने में करीब 200 बांस और बल्ली का इस्तेमाल किया गया है। पंडाल के मुख्य द्वार पर श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवेक नगर में मां शेरावाली पूजा समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि समिति वर्ष 1996 से लगातार प्रतिमा की स्थापना कर रही है। इस बार केदारनाथ की थीम पर पंडाल को बनाने का प्रयास किया गया है। शाम के समय भव्य आरती का आयोजन किया जाता है। करीब 700 लोग इस आरती में सम्मिलित होते हैं।


जय मां शेरावाली माता पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि 40 फीट ऊंचा पंडाल तैयार बनाया गया है। पंडाल के निर्माण में फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। शाम के समय आरती और भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed