{"_id":"611aa35d8ebc3e42bd02357c","slug":"8980-candidates-will-attempt-pgt-exam-sultanpur-news-lko5915279123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी परीक्षा में शामिल होंगे 8980 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी परीक्षा में शामिल होंगे 8980 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा आज और कल दो पालियों में होगी। दोनों दिन कुल 8980 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पीजीटी (प्रवक्ता संवर्ग) में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
17 अगस्त को पहली पाली में राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भदैंया, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज महराजगंज व राजकीय इंटर कॉलेज कादीपुर को केंद्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। दूसरी पाली में जीआईसी, जीजीआईसी भदैंया, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज महराजगंज, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कादीपुर को केंद्र बनाया गया है।
18 अगस्त को पीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में छह व दूसरी पाली में चार केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भदैंया, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज महराजगंज, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कादीपुर को केंद्र बनाया गया है।
दूसरी पाली में जीआईसी सुल्तानपुर, जीजीआईसी भदैंया, जीआईसी महराजगंज व केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। दोनों तिथियों को मिलाकर 8980 परीक्षार्थी नामांकित हुए हैं। पहले दिन 5033 व दूसरे दिन 3947 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
पीजीटी परीक्षा के लिए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। इसमें उपजिलाधिकारी, तहसीलदार स्तर के अधिकारी शामिल हैं। एसडीएम सदर रामजी लाल, एसडीएम बल्दीराय राजेश कुमार सिंह, एसडीएम कादीपुर महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम लंभुआ वंदना पांडेय, एसडीएम जयसिंहपुर रामअवतार को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, तहसीलदार कादीपुर अरविंद कुमार, तहसीलदार बल्दीराय शैलेंद्र चौधरी, तहसीलदार सदर विदुषी सिंह को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेेेटों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार से प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट प्राप्त कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाएंगे। साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पत्रक के सील्ड पैकेट पुन: कोषागार के डबल लॉक में जमा कराएंगे।
बैठक कर दिए गए निर्देश
पीजीटी परीक्षा के लिए सचल दल प्रभारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की भी बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्हें उनके दायित्वों के बारे में बताया गया।
फुलप्रूफ है व्यवस्था
प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है। किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मौजूद कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
- वीपी सिंह, डीआईओएस।