फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   84 thousand pensioner will suffer from aadhar verification issue

आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था से जूझेंगे 84 हजार पेंशनर

Sun, 18 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
84 thousand pensioner will suffer from aadhar verification  issue
सुल्तानपुर। जिले के करीब 84 हजार वृद्घावस्था पेंशनरों को आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था से जूझना होगा। लाभार्थियों को अपना आधार स्वयं ऑनलाइन प्रमाणीकरण करना होगा। शासन से आदेश जारी होने के बाद विभाग ने इसका निर्देश लाभार्थियों को दिया है। प्रमाणीकरण नहीं होने पर पेंशन से वंचित किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने वृद्घावस्था पेंशन का लाभ ले रहे लोगों को अपने आधार का प्रमाणीकरण करना होगा। इस संबंध में शासन ने विभाग को आदेश जारी करते हुए प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है। शासन के आदेश पर विभाग ने जिले के करीब 84 हजार लाभार्थियों को अपने आधार का ऑनलाइन प्रमाणीकरण करने को कहा है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि आधार के प्रमाणीकरण से लाभार्थी के मोबाइल नंबर जुड़ेंगे। शासन के इस आदेश ने वृद्घावस्था योजना की पेंशन ले रहे लाभार्थियों में हलचल मचा दी है। वृद्घ लाभार्थियों के सामने अपने आधार का ऑनलाइन प्रमाणीकरण करने की समस्या आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं ऑनलाइन प्रमाणीकरण करने में असमर्थ लाभार्थियों को दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से लाभार्थी पेंशन से वंचित हो सकते हैं।

शत-प्रतिशत होगा प्रमाणीकरण
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि वृद्घावस्था पेंशन के लाभार्थियों को अपना आधार प्रमाणीकरण करने का निर्देश दिया गया है। शत-प्रतिशत लाभार्थियों का प्रमाणीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed