फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आंदोलित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

आंदोलित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आंदोलित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित ऑर्डनेंस फैक्टरी में एके-203 असॉल्ट राइफल निर्माण के लिए एक निजी कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम लगाने को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन



संसदीय क्षेत्र में तीन मार्च को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित आयुध निर्माणी कोरवा में एके 203 असॉल्ट राइफलों व अन्य आयुधों का शिलान्यास करेंगे। निजी कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम लगाए जाने की सूचना के बाद कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति आयुध निर्माणी कोरवा के बैनर तले पिछले कई दिनों से आंदोलित हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को कर्मचारियों ने परिसर में प्रदर्शन कर सरकार और जॉइंट वेंचर के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि कोरवा में जाइंट वेंचर नहीं चलने दिया जाएगा। आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र बहादुर यादव, आयुध निर्माणी मजदूर संघ के मंत्री अजीत कुमार सिंह, बहुजन एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री अजीत सोनी की अगुवाई में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों का कहना है कि भारत सरकार आयुध निर्माणी कोरवा को रूसी कंपनी क्लाशिनिकोव के साथ जॉइंट वेंचर में देने का विचार कर रही है। इससे आयुध निर्माणियों एव आयुध निर्माणी कोरवा के कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। कहा कि हमें टीओटी (ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी) दिलाई जाए, हम लोग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed