{"_id":"5970e1db4f1c1bfe628b463f","slug":"81500570075-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशकालिक अनुदेशकों को बकाया मानदेय जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशकालिक अनुदेशकों को बकाया मानदेय जल्द
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंशकालिक अनुदेशकों
को बकाया मानदेय जल्द
क्रासर
शासन ने आवंटित किए 81.31 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत 320 अंशकालिक अनुदेशकों को जल्द ही तीन माह (मार्च, अप्रैल व मई) का बकाया मानदेय मिलेगा। इस मद में शासन से 81 लाख 31 हजार 200 रुपये मिलने के बाद सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मानदेय अंतरण की कवायद में जुटा है। उम्मीद है कि प्रत्येक दशा में शुक्रवार तक बकाया मानदेय अनुदेशकों के। बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत कई वर्ष पूर्व जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 320 अंशकालिक अनुदेशकों की तैनाती की गई थी। इन अनुदेशकों को बीते शैक्षिक सत्र तक (शासन ने मौजूद शैक्षिक सत्र से अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की है लेकिन इसका आदेश अब तक विभाग को नहीं मिला है) मानदेय के रूप में प्रतिमाह 8,470 रुपये दिए जाते हैं। अनुदेशकों को मिलने वाली मानदेय की यह रकम भी समय पर उन्हें नहीं मिल पाती। अनुदेशकों को बीते मार्च, अप्रैल व मई माह का मानदेय दिया जा सके इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय ने शासन से धन आवंटित करने की मांग की थी। शासन ने भी मांग को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय को 81 लाख 31 हजार 200 रुपये आवंटित कर सभी 320 अनुदेशकों का तीन माह का बकाया मानदेय भुगतान करने का आदेश दिया था। धन मिलने के बाद एसएसए कार्यानय अनुदेशकों का बकाया मानदेय भुगतान करने की कवायद में जुटा है। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक प्रत्येक दशा में मानदेय की धनराशि अनुदेशकों के बैंक अकाउंट में अंतरित कर दी जाएगी।