फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   81 new corona positive patients found in Sultanpur

जिले में 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Fri, 11 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
81 new corona positive patients found in Sultanpur
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भी मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर जिले में 81 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि आठ सितंबर को लखनऊ जांच के लिए 607 सैंपलों में 600 की रिपोर्ट निगेटिव और सात की पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

विभिन्न जगहों से पोर्टल पर अंकित सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए 1248 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 65 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में दो में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसालेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 28 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है। 81 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या ढाई हजार के ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed