{"_id":"60143ccd8ebc3e2c3d40bd97","slug":"80-couples-married-in-group-marriage-function-sultanpur-news-lko5621809185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 80 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 80 जोड़े
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकास खंड परिसर में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच 80 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद कादीपुर विधायक व स्थानीय अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
शुक्रवार को दोस्तपुर विकास खंड मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कादीपुर विधायक राजेेश गौतम ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सामूहिक विवाह में 80 जोड़ों को बर्तन, जेवर समेत अन्य उपहार दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान आचार्य भगवती प्रसाद पांडेय, सूर्यभान व पंडित जितेंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रों के बीच विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर विधायक राजेश गौतम, खंड विकास अधिकारी रवि शंकर पांडेय, एडीओ समाज कल्याण मुदित शंकर, एडीओ पंचायत रमेश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह बंटी, सभासद राजेश तिवारी सहित अन्य प्रमुख लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वधू के अकाउंट में 35 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। सभी नव दंपतियों को विवाह का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
कुड़वार ब्लॉक पर हुआ 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह
कुड़वार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर 20 जोड़ी वर-वधुओं ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ।
भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री बबिता तिवारी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। विवाह संपन्न होने पर प्रमाण पत्र के साथ उपहार देकर विदाई की गई। इस मौके पर ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी सहित तमाम लोगों के साथ परिवारीजन मौजूद रहे।