{"_id":"582debbc4f1c1b59369006b6","slug":"80-atms-did-not-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 एटीएम के नहीं उठे शटर, कई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 एटीएम के नहीं उठे शटर, कई खाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से बड़े नोटों को चलन से बाहर करने के बाद से जिले में दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर बृहस्पतिवार को करेंसी चेस्ट न मिलने से जिले के 116 एटीएम में 80 कैशलेस रहे। वहीं, 196 बैंक शाखाओं में 70 का खजाना खाली रहा। बैंक शाखाओं पर नोट बदलने के अलावा धन की जमा और निकासी करने वाले ग्राहकों पर कैश की अव्यवस्था हावी रही। दिन भर बैंक व एटीएम पर लंबा वक्त बिताने के बाद देर शाम लोगों को निराश होना पड़ा।
नोटबंदी के बाद बैंक अधिकारियों के तमाम प्रयास के बावजूद ग्राहकों की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। करेंसी चेस्ट की कमी से बैंक व एटीएम का संचालन पूरी तरह चौपट हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोग नोट बदलने, जमा व निकासी करने के लिए लंबी कतार लगाकर शाखाओं पर खड़े रहे। देर शाम तक लोड न मिलने से उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो सकीं।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर जिले में कुल 196 बैंक शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमेें बृहस्पतिवार को करेंसी चेस्ट न पहुंचने से 70 शाखाओं पर धन का संकट पैदा हो गया। नए नोट ने मिलने से इन शाखाओं पर सिर्फ धन जमा करने का ही काम किया गया। ऐसे में महज 126 शाखाओं पर ही भुगतान का कार्य हो सका। यही हाल एटीएम का रहा। शहरी और ग्रामीणांचल में 116 एटीएम है।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को 80 एटीएम बंद रहे। ऐसेे में ग्राहकों की मुसीबत बढ़ गई है। कतार में खड़े लोगों ने बताया कि घंटों लाइन लगाने के बाद भी कैश वैन नहीं आने से निराश होना पड़ा। स्टेट बैंक में बृहस्पतिवार को करेंसी चेंज कराने वालों को स्याही लगाई गई। एसबीआई के शाखा प्रबंधक पीके वर्मा ने बताया कि अभी तक आरबीआई की ओर से सभी शाखाओं पर इंक नहीं आई है। शुक्रवार को स्याही पहुंचने की उम्मीद है।