{"_id":"5d24cd058ebc3e6cdc3ab1a9","slug":"8-crore-issued-for-construction-of-district-hospital-sultanpur-news-lko469786065","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल निर्माण के लिए जारी हुए आठ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल निर्माण के लिए जारी हुए आठ करोड़ रुपये
विज्ञापन
गौरीगंज। अमेठी में जिला अस्पताल के निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। अस्पताल के निर्माण पर कुल 42 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होने हैं।
अब तक तीन किस्तों में 30 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अस्पताल निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए अगस्त माह की समय सीमा तय की है।
जिले के गठन के बाद असैदापुर सीएचसी को संयुक्त जिला अस्पताल के रूप में उच्चीकृत कर दिया गया था। इसके बाद संयुक्त जिला अस्पताल के बगल में जिला अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के निर्माण पर 42 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें अब तक तीन किस्तों में 30 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पिछले अमेठी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उनसे बजट की शेष किस्त आवंटित कराने का अनुरोध किया था।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से शासन ने आठ करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी कर दी है। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि कार्यदायी संस्था को अगस्त माह तक काम पूरा कराए जाने का निर्देश केंद्रीय मंत्री ने दिया है।