फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   73 Teachers to be confirmed.

73 शिक्षकों की पक्की होगी नौकरी

Tue, 04 Aug 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 04 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण पर आखिरकार कैबिनेट की मुहर लग गई। तदर्थ रूप से नियुक्त हुए जिले के 73 शिक्षकों की नौकरी पक्की हो जाएगी। सात अगस्त 1993 से दिसंबर 2000 के मध्य के तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण का लाभ मिलेगा। माध्यमिक शिक्षक संगठनों की ओर से लंबे समय से विनियमितीकरण की मांग की जा रही थी। हालांकि, कुछ संगठन अद्यतन (सभी) तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद के अशासकीय विद्यालयों में तदर्थ रूप से नियुक्ति पाए शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग लेकर सभी शिक्षक संगठनों की ओर से बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया था। मूल्यांकन बहिष्कार के दौरान शासन ने विनियमितीकरण का आश्वासन दिया था। मंगलवार को कैबिनेट में विनियमितीकरण के लिए मंजूरी मिल गई। जल्द ही शासनादेश जारी हो जाएगा। विदित होगा कि तदर्थ शिक्षकों को कोर्ट के आदेश पर विभागीय मानक के अनुसार वेतन भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


विनियमित होने के बाद शासन पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। विनियमित होने पर तदर्थ शिक्षकों की नौकरी से हटाए जाने का भय नहीं रहेगा। माध्यमिक शिक्षा के लेखाकार प्रशांत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विनियमित होने पर चयनवेतन पर प्रति शिक्षक को न्यूनतम पांच सौ रुपये का लाभ मिलेगा। साथ ही पदोन्नति, स्थानांतरण का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed