फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई जाएगी विदेशी भाषा

माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई जाएगी विदेशी भाषा

Fri, 21 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई जाएगी विदेशी भाषा
माध्यमिक विद्यालयों में
विज्ञापन

पढ़ाई जाएगी विदेशी भाषा
क्रासर
वैश्विक दृष्टिकोण के चलते शासन ने लिया निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। वर्तमान परिवेश में विदेशी भाषा के ज्ञान की आवश्यकता व राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय को विभिन्न संदर्भों से प्राप्त हो रही आवश्यकता को देखते हुए शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में अन्य राज्य की भाषाओं के साथ ही विदेशी भाषा के अध्ययन-अध्यापन की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए संजय अग्रवाल अपर राज्य परियोजना निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर इन भाषाओं के शिक्षकों का एक डाटा बेस तैयार कर कार्या लय को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। पत्र में शिक्षकों का डाटा बेस तैयार होने के बाद विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ ही अन्य इच्छुक बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। परियोजना का पत्र प्राप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर विदेशी भाषा के ज्ञाता शिक्षकों का आवेदन प्राप्त कर कार्यालय में जमा करवाने का निर्देश दिया है। एएओ ने बताया कि विदेशी भाषा के ज्ञाता शिक्षकों का डाटा बेस तैयार होने के बाद उनका चयन करते हुए विद्यालय अवधि के बाद पंजीकृत बच्चों को विदेशी भाषा ज्ञान की कक्षाएं संचालित कर पढ़ाई पूरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed