Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   629 animals registered; livestock owners received free medicines

Sultanpur News: 629 पशुओं का पंजीकरण, पशुपालकों को मिलीं निशुल्क दवाएं

Fri, 06 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
629 animals registered; livestock owners received free medicines
मोतिगरपुर के हमजाबाद में आयोजित पशु आरोग्य मेले में दवा लेते पशुपालक। स्रोत-किसान
मोतिगरपुर। पशुपालन विभाग की ओर से हमजाबाद में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर में 629 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पंजीकृत मवेशियों में 197 बड़े और 432 छोटे पशु शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ गो पूजन से किया गया।
विज्ञापन

पशुपालकों को पशुधन बीमा, टीकाकरण, मिनी नंदिनी, कृषक समृद्धि योजना, सहभागिता योजना और पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी दोस्तपुर डॉ. माधव प्रसाद ने पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी सत्यराम, पुष्पक तिवारी, अनुराग सिंह, संजय कुमार, महेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, अमर बहादुर, चिराग पांडेय सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed