{"_id":"5766caa74f1c1bdd5a11ba3b","slug":"62-lakh-spend-but-plants-are-not-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 लाख फुंकने के बाद भी सुरक्षित नहीं पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 लाख फुंकने के बाद भी सुरक्षित नहीं पौधे
Amarujala Bureau
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
मुरझा रहे पौधे
- फोटो : अमर उजाला
जिले में पिछले वर्ष पौधरोपण के लिए सरकार ने 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। वन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर 2.65 लाख पौधे रोपित किए गए थे लेकिन इनमें अधिकतर वृक्ष की शक्ल अख्तियार नहीं कर सके। इतने खराब नतीजे के बावजूद वन महकमा पौधरोपण अभियान की शत-प्रतिशत सफलता का दावा करता है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से पिछले वर्ष 2.65 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत नीम, बबूल, आम, अशोक व अन्य पौधों को रोपित किया जाना था। पौधरोपण को सफल बनाने के लिए सरकार ने 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था।
विज्ञापन
जिले के 14 विकास खंडों में प्राथमिक विद्यालयों, आदर्श तालाब, विकास खंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत भवन आदि स्थानों पर पौधे रोपित किए गए थे। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर सरकारी विभागों, पार्क, उद्यान व सड़क के किनारे खाली स्थानों पर पौधों को रोपित किया गया था। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 217 हेक्टेयर क्षेत्र में कुल 2.65 लाख पौधे रोपित किए गए। इनमें से आंशिक पौधे ही सूखे हैं।
विज्ञापन
शेष पौधे पनप रहे हैं। हालांकि भौतिक धरातल के हालात सरकारी दावे के बिल्कुल विपरीत हैं। रोपित किए गए अधिकतर पौधे सूख चुके हैं। पेड़ की शक्ल अख्तियार करने वाले पौधों की संख्या बेहद सीमित है।