फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   62 industrial units operational in Sultanpur, 58 under construction

Sultanpur News: सुल्तानपुर में 62 औद्योगिक इकाइयों का संचालन शुरू, 58 निर्माणाधीन

Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
62 industrial units operational in Sultanpur, 58 under construction
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग बंधु की बैठक में शामिल व्यापारी व अ​धिकारी। - फोटो : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग बंधु की बैठक में शामिल व्यापारी व अ​धिकारी।
सुल्तानपुर। विभिन्न उद्योगों की स्थापना के लिए उद्योग विभाग में अपनी सहमति देने वाले 62 लोगों ने इकाइयों का संचालन शुरू कर दिया है। इसमें विभिन्न सामानों का उत्पादन होने लगा है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में उद्योग विभाग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने तीन वर्षों के बीच उद्योग स्थापना के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर करने वालों की जानकारी ली। उद्योग विभाग के पीयूष दीक्षित ने बताया कि अभी 58 इकाइयां निर्माणाधीन हैं। इसमें जल्द उत्पादन शुरू होगा। प्लेज पार्क की स्थापना के लिए व्यापारियों की मांग पर क्षेत्रफल पांच एकड़ करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने अभी तक अपनी सहमति नहीं दी है।
विज्ञापन

नतीजतन, अभी तक प्लेज पार्क के लिए किसी ने अपनी भूमि नहीं दी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत विभिन्न बैंकों में लंबित करीब 500 आवेदनों पर जल्द ऋण देने के निर्देश बैंकों को दिए गए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रवींद्र त्रिपाठी समेत अन्य व्यापारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद आने वाली परेशानियों को बताया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संबंधित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उद्योग विभाग की उपायुक्त समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के अनूप गुप्ता, बचन्नू, रमेश अग्रहरि, अरुण जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed