फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मकड़ी कुंड में दूषित पानी से मरी सैकड़ों मछलियां

मकड़ी कुंड में दूषित पानी से मरी सैकड़ों मछलियां

Fri, 01 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
मकड़ी कुंड में दूषित पानी से मरी सैकड़ों मछलियां
मकड़ी कुंड में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं
विज्ञापन



सुल्तानपुर। विजेथुआ महावीरन धाम के मकड़ी कुंड में बृहस्पतिवार को सैकड़ों मरी हुई मछलियां पानी में उतराती पाई गईं। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन को इसकी सूचना दी।


देर शाम तक कुंड में मरी मछलियों को किसी ने निकालने की जहमत तक नहीं उठाई। हालांकि एसडीएम ने राजस्व टीम भेजने के बजाय पुलिसकर्मियों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर में विजेथुआ महावीरन धाम है। पौराणिक महत्व संजोए इस धाम पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में दर्शन से पूर्व श्रद्धालु यहां स्थित मकड़ी कुंड में स्नान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने मकड़ी कुंड में सैकड़ों मछलियां मरी हुई देखीं तो इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी। मगर सूचना के बाद भी कुंड में उतरा रही मछलियों को बाहर नहीं निकाला गया।



इस बाबत मंदिर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने बताया कि कुंड में पानी कम होने के कारण मछलियां मर रही हैं। दूसरी ओर स्थानीय लोगों की मानें तो कुंड का पानी दूषित हो गया है। कुंड में पॉलीथिन के साथ ही कचरा फेंका जाता है। इस वजह से पानी दूषित हो गया है।


एसडीएम कादीपुर जयकरन ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। सूरापुर पुलिस चौकी इंचार्ज को कुंड में मरी मछलियों की जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed