फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   श्रद्वालुओं से भरी पिकअप पलटी

श्रद्वालुओं से भरी पिकअप पलटी

Wed, 06 Feb 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
श्रद्वालुओं से भरी पिकअप पलटी
कूरेभार (सुल्तानपुर)। प्रयोगराज से कुंभ में स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे एक मासूम बच्चे समेत नौ लोगों को बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को रेफर कर दिया।
विज्ञापन



गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के सोनारा गांव से रामशंकर (60), राजेंद्र (48), मस्तराम (55), नवनीत (15) पुत्र रामपाल और रुदौली गांव से कृपाराम (55), लवकुश (20) (पिता-पुत्र), रेखा सिंह (29) पत्नी रुद्रभान सिंह, पांच वर्षीय कृष्णा सिंह (मां-बेटा), रामदेई (60) पिकअप से प्रयोगराज कुंभ में स्नान करने गए थे।
विज्ञापन



सभी मंगलवार को प्रयागराज से वापस घर लौट रहे थे कि कूरेभार थाना क्षेत्र के जमौली गांव के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में सभी नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भर्ती रेखा सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed