फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ब्लैक आउट

ब्लैक आउट

Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ब्लैक आउट
उपकेंद्र में लगी आग, 11 जिलों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के पास पयागीपुर स्थित 400 केवी पारेषण विद्युत उपकेंद्र के दो इंसुलेटर में देर रात अचानक हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। आग से पारेषण उपकेंद्र बंद हो गया। इससे सुल्तानपुर समेत 11 जिलों की आपूर्ति बंद हो गई। इंजीनियर पड़ोस के अंबेडकरनगर जनपद में स्थित टांडा थर्मल पावर से 400 केवी को जोड़ने के प्रयास में लगे थे। प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आलोक कुमार ने बताया कि इससे करीब 45 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। हालांकि कुछ जगहों पर अभी दिक्कत है।

400 केवी पारेषण उपकेंद्र के दो इंसुलेटर में रविवार रात करीब नौ बजे अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से दोनों पावर ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर जल गए। हालांकि विस्फोट की जद में कोई कर्मचारी नहीं आया। हादसे के बाद 400 केवी परिसर समेत 11 जनपदों के वितरण उपकेंद्र ठप हो गए हैं। अधीक्षण अभियंता वितरण अनूप चंद्रा के मुताबिक प्रभावित होने वाले जिलों में सुल्तानपुर समेत प्रतापगढ़, इलाहाबाद आंशिक, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, अमेठी, रायबरेली व आजमगढ़ आंशिक शामिल है।
विज्ञापन


अचानक ब्लैक आउट होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों ने आग पर किसी तरह काबू पाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। समस्या को देखते हुए इंजीनियर अंबेडकरनगर जनपद स्थित टांडा थर्मल पावर से 400 केवी पारेषण उपकेंद्र को जोड़कर आंशिक रूप से कुछ जगहों की आपूर्ति बहाल करने में जुटे थे। अधिशासी अभिंयता वीएस त्यागी ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। इंसुलेटर जलने से पारेषण उपकेंद्र बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed