फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बेहोश हुए डीएफओ

बेहोश हुए डीएफओ

Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बेहोश हुए डीएफओ
पौधरोपण के दौरान गश खाकर गिर पड़े डीएफओ
विज्ञापन

सुल्तानपुर। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान शनिवार दोपहर पर्यावरण पार्क स्थित स्मृति उपवन में डीएफओ एसएस पांडेय अचानक गश खाकर गिर पड़े। डीएफओ के बेहोश होने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग सकते में आ गए। कार्यक्रम में उपस्थित डीएम विवेक उन्हें बेेहोशी हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य हुई।

शहर के पर्यावरण पार्क स्थित स्मृति उपवन में शनिवार सुबह वन विभाग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विवेक की मौजूदगी में करीब 11 बजे पौधरोपण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान डीएफओ एसएस पांडेय की अचानक तबीयत खराब हो गई। वे गश खाकर गिर पड़े। डीएफओ के बेहोश होने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जिलाधिकारी व अन्य लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन


डीएम विवेक आनन-फानन में डीएफओ को अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने डीएफओ कापरीक्षण किया। बताया गया कि काफी देर तक भूखे पेट रहने व तेज धूप लगने से डीएफओ को चक्कर आ गया। इससे वे बेहोश हो गए। सूचना पर उनके परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जनपद में 21 लाख 44 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी 14 ब्लाकों को एक-एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। उधर पर्यावरण पार्क में जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी की पत्नी प्रियंका ने पौधे रोपित किए। वन विभाग की ओर से डीएम व उनकी पत्नी को मौलश्री और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed