फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आर्थिक तंगी से परेशान सब्जी व्यवसायी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

आर्थिक तंगी से परेशान सब्जी व्यवसायी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान सब्जी व्यवसायी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
आर्थिक तंगी से परेशान
विज्ञापन

फेरी वाले ने लगाई फांसी
क्रासर
मोहल्ले वालों ने की अंतिम संस्कार की व्यवस्था
50 हजार रुपये था बिजली के बिल का बकाया
पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी लगातार बना रहे थे दबाव


फोटो संख्या-13,14,15,16,17,18,19
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सब्जी का ठेला लगाकर खुद और पत्नी का पेट पाल रहे अधेड़ ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी का मामला सामने आया है। उसकी पत्नी पर विद्युत कनेक्शन का करीब 50 हजार रुपये बकाया हो गया था। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी विद्युत बिल का बकाया भुगतान के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। इससे वह काफी परेशान था। 24 घंटे से घर में खाना भी नहीं बना था।
कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया मोहल्ला निवासी खेतई सोनकर के तीन बेटे थे। इनमें सबसे बड़ा रामचंदर है। वह रंगाई-पुताई का काम करता है जबकि राम लखन उर्फ ननकऊ (45) ठेले पर बेचता था। छोटा बेटा राजू बीमार है। तीनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। रामलखन उर्फ ननकऊ अपनी पत्नी माया व बेटी कोमल (6) के साथ रहता था। राम लखन ने पत्नी माया देवी के नाम से घर में एक किलोवाट का बिजली का कनेक्शन लिया था। मौजूदा समय में बिजली का करीब 50 हजार रुपये बकाया हो गया था। इससे राम लखन काफी परेशान रहता था। शुक्रवार की सुबह राम लखन ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों के साथ ही राम लखन के भाई व भाभी भी पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सूचना के बाद भी देर शाम तक एक भी प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित के घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

इनसेट
घर में खाली थे अनाज के डिब्बे
सुल्तानपुर। शुक्रवार को जब मीडिया कर्मी ननकऊ के घर पहुंचे तो अनाज रखने वाला डिब्बा पूरी तरह खाली था। पास में 10 किलोग्राम की एक बोरी में गेहूं रखा था। चूल्हे में न राख थी और न ही लकड़ी। इससे यह लग रहा था कि 24 घंटे से घर में खाना नहीं बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक बेटी की 10 वर्ष पहले हुई मौत
सुल्तानपुर। माया देवी ने बताया कि उसके पहले एक बेटी थी। करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद उसने एक रिश्तेदार की बेटी को गोद लिया था जिसका पालन-पोषण राम लखन और माया देवी कर रहे हैं।


इनसेट
वसूली होगी ही: अनूप चंद्रा
सुल्तानपुर। इस बाबत विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। बकाया रहने पर वसूली की ही जाती है।
इनसेट
पड़ताल के बाद ही पता चलेगा: डीएम
जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। घटना की पड़ताल कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed